Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » श्री देवी असहाय सेवा संस्थान में शतचंडी पाठ का आयोजन

श्री देवी असहाय सेवा संस्थान में शतचंडी पाठ का आयोजन

मथुरा। श्री देवी असहाय सेवा संस्थान के तत्वावाान में सरस्वती कुंड के निकट माँ दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चड कर भाग लिया। दुर्गा नवमी एवं राम जन्मोत्सव पर स्वामी महेशानंद सरस्वती के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ के हवन में देवी माँ के भक्तो ने पूर्ण आहुति दी। इसके पश्चात पुजारी द्वारा देवी माँ की महाआरती की गई। महाआरती के उपरांत कन्याओं – लांगुरिया का पूजन कर लगभग 300 बच्चों को प्रसाद गृहण करा कर उपहार भेंट की। कार्यक्रम के अन्त में महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किया गया। जिसमें महिलाओ द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सबसे बड़ा तेरा नाम है शेरावाली, शक्ति दे माँ भक्ति दे माँ आदि भजनों की प्रस्तुति दी गयी। जिसमें उपस्थित भक्तगण नृत्य करने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के सचिव सुरेश कुशवाह, उषा कुशवाह, स्वामी चंदन सिंह प्रेमी जी, मदनगोपाल, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, भगवान सिंह, जेपी मौर्य, सत्यप्रकाश लवानिया, राम जी लाल मिश्रा, गिरीश बाबु, रवीन्द्र कुमार, अंकित सिंह, दिव्या सिंह एवं कन्हैया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।